Top News

जलते अलाव पर गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

हाथरस। पिछले 4-5 दिनों से चल रही शीत लहर व कडाके की ठण्ड से राहत के लिये लोग जहां अलाव जलाकर ठण्ड कम करने की कोशिश करते हैं वहीं बीती रात्रि को एक युवक जलते हुए अलाव पर गिर गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया तथा अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बताते हैं थाना मुरसान क्षेत्र के गांव कोटा निवासी करीब 25 वर्षीय युवक सत्यवीर पुत्र यादराम बीती रात्रि को गांव में अलाव पर बैठकर ताप रहा था। इस दौरान वह जलते हुए अलाव पर गिर पडा जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं युवक ने शराब का नशा कर रखा था तथा युवक को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने