सिकन्दराराव। पिछले चार-पांच दिनों से चल रही शीतलहर व कड़ाके की ठंड की चपेट में आकर कस्बा में एक 15 वर्षीय छात्रा व 45 वर्षीय मजदूर युवक की मौत हो गई । मौत हो जाने से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है। परिजनों ने गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया है।
जानकारी के मुताबिक कस्बा के मौहल्ला दमदमा निवासी 45 वर्षीय रामखिलाड़ी पुत्र अनोखे लाल को गुरुवार शाम को ठण्ड के कारण पेट में दर्द हुआ। आनन फानन में परिजन उसे उपचार हेतु कस्बा के निजी अस्पताल ले गए। जहाँ से चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन उसे अलीगढ़ ले गए जहाँ उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि युवक मजदूरी कर पुताई का कार्य करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक अपने पीछे एक पुत्र व पत्नी को छोड़ गया है। युवक की माली हालत भी ठीक नहीं है। युवक की मौत से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।
वहीं दूसरी घटना कस्बा के मौहल्ला नौरंगाबाद निवासी 15 वर्षीय छात्रा इलमा पुत्री सत्तार को ठण्ड के चलते बुखार आ गया और परिजन उसे उपचार के लिए कस्बा में प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहाँ से हालत नाजुक होने पर उसे अलीगढ़ रैफर किया गया। परिजन उसे उपचार को अलीगढ़ ले गए। जहाँ उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतका कक्षा 10 की छात्रा थी । छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों के परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतकों का अंतिम संस्कार किया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।