- मुठभेड़ में 4 बदमाश दबोचे, 1 भागा, 18 लाख रूपये व हथियार बरामद
उल्लेखनीय है कि गत 28-29 दिसम्बर की रात अज्ञात बदमाश सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन के कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव बहरदोई स्थित आवास में घुस गये थे और अलमारी को तोडकर करीब 21 लाख रूपये की नगदी को चोरी कर ले गये थे। घटना के वक्त घर पर पूर्व मंत्री या उनके अन्य कोई परिजन नहीं थे और चैकीदार ही था और वह भी रात को सोता रह गया तभी रात्रि को चोर लाखों की नगदी को पार कर ले गये। घटना की रिपोर्ट ग्राम प्रधान नसीरूद्दीन द्वारा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज करायी गई थी।
उक्त घटना का आज पुलिस कार्यालय पर पुलिस कप्तान सुशील कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि सीओ सादाबाद योगेश कुमार के नेतृत्व में घटना के खुलासे हेतु कोतवाली सादाबाद पुलिस व एसओजी को लगाया गया था तथा बीती रात्रि को कोतवाली प्रभारी के.पी. सिंह अपनी टीम के साथ सलेमपुर रोड पर गश्त पर थे तभी उन्हें वहां पर एसओजी प्रभारी महेशचन्द्र यादव भी खडे मिले और इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री के घर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले हनुमान मंदिर के पास बगीची में इकट्ठे होकर पैसों का बंटवारा कर रहे हैं।
पुलिस कप्तान के मुताबिक सूचना मिलते ही पुलिस टीमें हरकत में आ गई और तत्काल मौके पर पहुंचकर उक्त लोगों पर टाॅर्च मारी तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी तो पुलिस पार्टी ने भी अदम्म साहस व टैक्नीकल हरकतों के द्वारा नजदीक पहुंचकर मौके से 4 शातिर बदमाशों को दबोच लिया जबकि एक बदमाश पुलिस पर फायरिंग करता हुआ भाग गया।
पुलिस कप्तान ने बताया कि पकडे गये बदमाशों ने पुलिस को अपने नाम अरविन्द पुत्र रमेशचन्द्र, बहादुर सिंह पुत्र राजन सिंह, अनिल कुमार पुत्र भोला तथा हरिओम पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासीगण गांव बहरदोई बताये हैं जबकि भागा हुआ शातिर इसी गांव का प्रेमचन्द्र उर्फ प्रेमा पुत्र गजेन्द्र सिंह हैं। पुलिस ने पकडे गये लोगों के कब्जे से चोरी के 18 लाख रूपये नगद, 4 तमंचा, 6 कारतूस जिन्दा व 2 खोखा कारतूस तथा लोकसभा सदस्य रामजीलाल सुमन का परिचय पत्र भी बरामद किया है। यहां सबसे बड़ा सवाल यह है की पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा 15 लाख रूपये चोरी की रिपोर्ट लिखवाई गई थी और पुलिस ने बदमाशों से 18 लाख रूपये बरामद किये है सोचने वाली बात है की अखिर कम रुपयों की चोरी पूर्व मंत्री द्वारा क्यों दिखाई गई। ऐसा लगता है की चोरी कही बहुत जयदा की थी और मंत्री द्वारा दर्शाई कम गई है। यह जांच का विषय है की ऐसा पूर्व मंत्री ने क्यों किया।
उक्त खुलासा करने वाली टीम में कोतवाली सादाबाद प्रभारी के.पी. सिंह, एसओजी प्रभारी महेशचन्द्र यादव, सर्विलांस प्रभारी सुधीर कुमार, एसआई विजय सिंह, सिपाही प्रदीप कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, मानवेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र कुमार, नागेन्द्र सिंह, संदीप कुमार, वीरेन्द्र कुमार, पुष्पेन्द्र शामिल थे। पुलिस कप्तान ने उक्त पुलिस टीम को पुरूष्कृत करने का ऐलान किया है। प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द कुमार व सीओ सादाबाद योगेश कुमार भी मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।