Top News

आर्याबर्त ग्रामीण बैंक में बितरित किए गरीबों को कम्बल

हसायन। बिकास खंड क्षेत्र के गांव जरेरा में आर्यावर्त ग्रामीण शाखा में नववर्ष के मौके पर शाखा प्रबंधक अभय कुमार शर्मा नें गांव के गरीबों का सम्मान करते हुए कम्बल बितरित कर मिष्ठान बांटकर नववर्ष को सेलीब्रेट किया।इस मौके पर शाखा प्रबंधक अभय कुमार शर्मा ने कहा कि अपने सामाजिक सरोकारों के प्रति सहभागिता करने व समाज में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानें के लिए आर्यावर्त ग्रामीण शाखा सदैब ग्रामीण के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने के प्रतिबद्ध हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता इन्द्रपाल पाराशर ने की।जब कि संचालन शिवनंदन गुप्ता ने किया।इस मौकें पर बिनोद कुमार शर्मा,बीरेन्द्र पाल सिंह,अनिल कुमार शर्मा,गौरव पचैरी,चरन सिंह,प्रबद्ध कुमार,साहब सिंह,रामसेबक सिंह,प्रेमशंकर सिंह,रामवीर उपाध्याय,प्रताप भानु सिंह,पूनम सक्सैना,गोपालदास सहित तमाम उपभोंक्ता भी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने