Top News

प्रधान ने दी पत्नी से छेडखानी करने बाले आरोपी के खिलाफ तहरीर


  • पुलिस कर रही घायल आरोपी के ठीक होने का इंतजार

हसायन। कोतवाली क्षेत्र के गांव बस्तोई में प्रधान के नववर्ष के मौके पर गोबर्धन की परिक्रमा देने व बृदावन में श्री बांके बिहारी महाराज के दर्शन करने हेतु जाने के बाद गांव का ही एक युवक ने प्रधान के घर में घुसकर तंमचे केे बल पर प्रधान की पत्नी को दबोंचकर छेडखानी कर दुष्कर्म का प्रयास किए जाते समय प्रधान की पत्नी मनीषा देबी द्वारा आरोपी का बिरोध किए जाने व चीख पुकार मचाने के बाद आरोपी ने प्रधान की पत्नी पर जानलेवा हमला करते हुए तंमचे से फायरिंग कर गांव के राजवाहे पर पहुंचकर खुद को गोली मारकर घायल कर लिया।जब कि राजवाहे पर दुकान कर दुकानदारों में गोली चलने की आबाज से हडकंप मच गया। वही देर रात्रि को प्रधान ने घायल आरोपी के खिलाफ कोतवाली में पत्नी से छेडखानी किए जाने व फायरिंग करने की तहरीर दे दी हैं।मगर पुलिस ने अभी तक घायल आरोपी के खिलाफ घटना की रिपोर्ट भी दर्ज करना जरूरी नही समझा।पुलिस घायल आरोपी को उपचार हेतु मेडीकल में भर्ती करानें के बाद उसके सही होने का इंतजार करने में लगी हुई हैं।हालांकि गांव में घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाऐं व्याप्त हैं।इस मामलें में एसओ प्रबीण कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी द्वारा ही घटना को खुद अंजाम देकर प्रधान के नाम झूठी तहरीर दी हैं। आरोपी के ठीक होते ही गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने