Top News

राजस्थान स्टेट की ओर से रांची में कबडडी व दौड में जीता गोल्ड

हसायन। ब्लाक क्षेत्र के गांव ततारपुर के इत्र निर्माता रिंकू सिंह जादौन के दो छोटे भाईयों ने राजस्थान स्टेट की ओर से रांची झारखंड में आयोजित कबडडी व दौड टूर्नामेंट में बिपन कुमार ने गोल्ड मेंडल जीतकर अपने गांव व जिले का नाम रोशन किया।वही दूसरी तरफ 110 मीटर की दौड में बिकास ने जिले व गांव का नाम रोशन करते हुए अपना परचम फहराकर गोल्ड मेंडल जीता।गांव ततारपुर में जब दौनों भाई अपने पैतृक घर पर पहुंचे।तो ग्रामीणों व परिजनों ने उनका माला पहनाकर स्वागत करते हुए सम्मान किया।इस मौके पर राजकुमार सिंह जादौंन,पंकज सिंह जादौंन,प्रबीण ठाकुर,अमित जादौंन,कन्हैंया जादौंन सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने