सिकंदराराव। एक हफ्ते से पड़ रही कड़कड़ाती ठण्ड व शीत लहर ने 24 घण्टे में एक और व्यक्ति को अपना ग्रास बना लिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामई निवासी 45 वर्षीय भूप सिंह पुत्र पन्नालाल बीती रात्रि को खाना पीना खाकर अपने घेर में जाकर झप्पर में सो गया। आज सुबह जब वह घेर से घर नहीं आया तो परिजनों ने घेर पर जाकर देखा तो भूपसिंह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। मृतक युवक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। युवक की मौत से परिजनों में भारी कोहराम मच गया और परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक भूप सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।