- बेटी के हत्योरों को मिला आजीवन कारसवास, पिता को केस वापिस लेने के लिए मिल चुकी थी पाकिस्तान से आईएसआई द्वारा भी धमकी
- हत्यारों ने हाथरस की बेटी को प्यार में फुसला कर किया था अपहरण और मुजफ्फर नगर में दिया था जला
- 70 दिन बाद युवती की मौत हो गई थी, तभी से पिता काट रहा था पुलिस के चक्कर
- मानवाधिकार आयोग तात्कालिक एसओ जंक्शन पर लगा चुका था एक लाख का जुर्माना केस में लापरवाही बरतने का माना था दोषी
हाथरस। जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव नगला इमलिया की नाबालिग युवती को मुजफ्फर नगर का एक अन्य सम्प्रदाय का युवक तरमीम भगा कर ले गया था जिसको बलात्कार के बाद मुजफ्फर नगर जिले के कांकरोली में तेजाब डालकर मरणासन्न अवस्था में ईख के खेत में छोड़कर चला गया था। नाबालिग के पिता की माने तो लड़की दवा लेने गांव से हाथरस आई थी और फिर कभी लॉट कर नही आई। इस मामले की रिपोर्ट उसने पुलिस मे दरज करवाई पर पुलिस ने बेटी को तलाशने की कोई कोशिश नही की और वह बेटी की तलाश में दर दर भटकता रहा। उधर अपने साथ घटना के बाद नाबालिग ने किसी तरह वहां की पुलिस को सूचना दी तब यहाँ की पुलिस के साथ वह उसको लेकर आया और इलाज करवाया। इलाज के दौरान 70 दिन बाद बेटी की मौत हो गई, तभी से वह न्याय की खातिर आरोपियों के खिलाफ केस लड़ता रहा केस के दौरान उसको कई बार पकिस्तान और मुजफ्फर नगर से धमकियाँ भी मिली लेकिन उसने हार नही मानी, आज न्यायलय से मिले आजीवन कारावास की सजा से वह संतुष्ट है वही पीड़ित पिता पुलिस की कार्य प्रणाली से काफी असंतुष्ट नजर आया।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।