Top News

घायल हुए सबिंदा कर्मी लाइन मैन का बांया हाथ कटा

हसायन। जरेरा पुलिस चैकी क्षेत्र के गांव नगला बीर सहाय के बिद्युत उपकेन्द्र पर तैनात संबिदा लाइन मैन का शड डाउन लेने के बाद राहुल पालीवाल के टयूबैल पर कार्य करते समय लाइन में करंट आने से लाइन मैन बिद्युत खंभे से गिरने के कारण लाइन मैन का एक हाथ पूरी तरह डैमेज हो गया था। सोमवार को उक्त लाइन मैन का एक बाया हाथ चिकित्सकों के द्वारा अलग कर दिए जाने के बाद लाइन मैन अब दूसरे पर निर्भर रहने को मजबूर है।वही लाइन मैन दिल्ली के एक हाॅस्पीटल् में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।बता दे कि श्री कृष्ण पुत्र सोनपाल सिंह निवासी सुल्तानपुर पोरा नगला बीर सहाय के बिद्युत उपकेन्द्र पर संबिदा पर लाइन मैन के रूप में तैनात था।श्री कृष्ण कुमार चार दिन पूर्व गत शुक्रबार को भैंकुरी फीडर पर भैंकुरी निवासी राहुल पालीबाल के खेत पर 11 हजार की लाइन का तार जोडने के लिए गया था।मगर शड डाउन न होने के कारण करंट आने से श्री कृष्ण कुमार बिजली के खंभे से गिरकर घायल हो गया।सोमवार को श्री कृष्ण कुमार का बांया हाथ काट दिया गया।लाइन मैन का हाथ कट जाने पर भाजपा नेता बिनीत कौशिक ने बिद्युत बिभाग के अधिकारियों से उक्त लाइन मैन को पाॅंच लाख रूपए व निराश्रित होने के कारण उसके परिवार के एक सदस्य को बिभाग में नौकरी प्रदान किए जाने की मांग की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने