Top News

पूर्व फील्ड आफीसर पर उत्पीडन किए जाने का आरोप, फील्ड आफीसर के खिलाफ शाखा प्रबंधक व अन्य से की दुकानदार ने शिकायत

हसायन।  कस्बा के मुख्य बाजार स्थित एक दुकानदार ने भारतीय स्टेट बैंक में दो माह पूर्व तैनात रहे एक फील्ड आफीसर के द्वारा कैश कार्ड बनाए जाने केे नाम पर गुमराह कर उत्पीडन किए जाने की शिकायत दुकानदार के द्वारा बैंक के शाखा प्रबंधक नरेश कुमार सिंह व अन्य बैंक अधिकारियों से करते हुए कहा कि फील्ड आफीसर द्वारा उसकी लिमिट न किए जाने के कारण वह काफी परेशान है।जानकारी के अनुसार अमित भारद्वाज ने शाखा प्रबंधक नरेश कुमार सिंह से पूर्व फील्ड आफीसर साकेत सिंहा पर आरोप लगाते हुए अमित की कैश लिमिट बनाए जाने की बात कहकर आज कल आज कहकर टालते रहे।अमित भारद्वाज ने कहा कि बैंक में तैनात रहे फील्ड आफीसर ने कैश लिमिट के लिए सभी नियम व कागजात तैयार कराए जाने के बाद भी लिमिट नही की। जिसके कारण वह काफी परेशान हो गए है।अमित भारद्वाज ने पूर्व फील्ड आफीसर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने