हाथरस। विद्युत दरों में प्रदेश सरकार द्वारा वृद्धि किये जाने से आक्रोशित जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज राज्यपाल के नाम एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा गया और विद्युत दरों में वृद्धि पर रोक तथा अपराधों पर नियंत्रण की मांग की गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि एक तरफ सरकार के इशारे पर विद्युत विभाग बिल वसूली के नाम पर उपभोक्ताओं को भयभीत कर उनका उत्पीडन कर रहा है। पर्याप्त विद्युत सप्लाई नहीं दी जा रही। नये कनेक्शन के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ बिजलीघरों में बेहताशा वृद्धि कर आम जनता की कमर तोड दी है। सबसे ज्यादा किसानों पर कुठाराघात हुआ है कर्जमाफी का छलावा किया गया।
जीएसटी के नाम पर हर चीज पर दाम बढा दिये गये हैं। महंगाई चरम पर है। उपभोक्ताओं को मनमाने तरीके से लूटा जा रहा है इस पर अंकुश लगाया जाये। प्रदेश में अपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ रहा है महिला, छात्र-छात्रायें, व्यापारी वर्ग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। लूट, हत्या, डकैती आम बात हो गई है। अधिकांश युवा बेरोजगार घूम रहा है।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित, प्रवक्ता डा. मुकेश चन्द्रा, अशोक गुप्ता, संजीव आंधीवाल, श्याम सुन्दर शर्मा, शिवकुमार शर्मा, चै. दीपक सिंह, शशांक पचैरी, रिषी कुमार कौशिक, सुरेशचन्द्र शर्मा, महावीर प्रसाद, राजपाल सिंह पूनिया, कृपेन्द्र सिंह चैहान, रामजीलाल दीक्षित, हरीशंकर शर्मा, बौबी यादव, मनीष दीक्षित, बालकिशन नरूला, रामकुमार सारस्वत, श्रीराम यादव, बंटी पाठक, वीरेन्द्र उपाध्याय, मुन्नालाल शर्मा, डा. रजन सिंह, विजेन्द्रकांत आदि लोग शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।