Top News

विहिप-बजरंग दल के रैन बसेरा का शुभारम्भ कल

हाथरस। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की एक बैठक नगर मंत्री विहिप पं. मनोज द्विवेदी के आवास प्रगति नगर, विभव नगर कालौनी पर आहूत की गई जिसमें जनसामान्य के सेवार्थ प्रत्येक वर्ष की भांति परम्परागत रैन बसेरा केन्द्रीय विद्यालय परिसर पुरानी कलेक्ट्रेट पर शुभारम्भ करने का निर्णय लिया गया।
इस रैन बसेरा का शुभारम्भ पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी व राष्ट्रीय नेता एवं शिक्षाविद्, बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय के संस्थापक पं. मदन मोहन मालवीय जी के जन्म दिवस के अवसर पर किया जा रहा है। इसका उद्घाटन प्रख्यात समाजसेवी एवं शिक्षा क्षेत्र मनीषी सचिन गौड करेंगे। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतीय पंचाग की धर्नुधर मास पौष शुक्ल छठ 24 दिसम्बर को साढे 11 बजे किया जायेगा।
बैठक में मुकेश कुमार जिला कार्याध्यक्ष, मनोज सिसौदिया, महेश वर्मा जिला संयोलक हिन्दू हेल्प लाइन, गौरव कुलश्रेष्ठ, नरेन्द्र सिंह, गोपाल कृष्ण शर्मा नगर अध्यक्ष, सौरभ शर्मा, जितेन्द्र सिंह, विवेक शर्मा, पूरन सिंह गोला, गौरव अग्रवाल, मनोज वाष्र्णेय, हिमांशु वशिष्ठ, महेश शर्मा, सुनील जैन, दिनेश शर्मा विकटानंद, नवीन वाष्र्णेय, सुनील गौतम, भास्कर शर्मा, पदम सिंह, प्रमोद यादव, संजय छौंकर, सोनू शर्मा, शैलेन्द्र वाष्र्णेय, राहुल शर्मा, राहुल प्रजापति, गौरव शर्मा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता भूदेव प्रसाद देव, रिटायर्ड        अधिशासी अभियंता ने की। संचालन कैलाश कूलवाल ने किया। आभार पं. मनोज द्विवेदी नगर मंत्री ने माना, बैठक में पर्यवेक्षक रूप में राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी जिला       अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने