Top News

स्वागत से गदगद होकर बोलेपालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा- हाथरस शहर का कराऊंगा सर्वांगीण विकास

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के वार्ड 22 से सभासद प्रमोद शर्मा भाजपा नगर समन्यवक मोरमुकुट गुप्ता एवं नगर मीडिया प्रभारी यतेन्द्र वाष्र्णेय द्वारा वार्ड 22 की तबेला गली चैक में नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का चांदी का मुकुट पहनाकर व राधाकृष्ण की मूर्ति व शाॅल उडाकर अभिनंदन किया गया। सभी भाजपा के 15 सभासदों के साथ-साथ भाजपा अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय तथा नगर पदाधिकारियों का माला व शाॅल उडाकर अभिनंदन व स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापारी राममोहन अग्रवाल कोयला वालों ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा नगर समन्यवक मोरमुकुट गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में स्वागत से अभिभूत पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि आज चारो ओर भाजपा की लहर चल रही है। इसी का परिणाम है कि जनता ने मोदी व योगी जी के विकास कार्यो पर मोहर लगाकर मुझको 6 हजार से अधिक वोटों से विजयी बनाया। जिस प्रकार हाथरस की जनता ने मुझ पर अपना प्यार व आशीर्वाद बरसाया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इसी प्रकार हाथरस के एक-एक गली, मौहल्लों व सडकों का विकास कराया जायेगा। जिस प्रकार आपने अपने हाथरस के विकास का सोचा है उसी तरह यहां  का विकास होगा। एक-एक वार्डकी व जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण होगा।
इस मौके पर कलुआ गुरू, रामकुमार माहेश्वरी, रामवीर भैयाजी, मा. सत्यपाल सिंह, कृष्णमुरारी वाष्र्णेय, हरिओम वर्मा, लल्लो शर्मा, प्रमोद वर्मा, प्रमोद अग्रवाल, अंकित बंसल, मुकेश वर्मा, अशोक शर्मा, जगदीश वर्मा, रामकुमार शर्मा, यतेन्द्र वाष्र्णेय, राकेश अनाडी, उद्धवकृष्ण शर्मा, नवीन शर्मा, मनोज वाष्र्णेय, आशीष गुप्ता, दिनेश सेकसरिया, डा. शलम स्वामी, देवेन्द्र गर्ग, छोटू गौड, रामहरि वाजपेयी, पिन्टू माहेश्वरी, प्रेमबिहारी चटर्जी, भगतजी, सुनील अग्रवाल, अशोक अग्रवाल जी.के. वाले, सुनील वर्मा, मधुकर दुबे, मीना वाष्र्णेय, आशीष शर्मा, विनोद माहेश्वरी, संजय सक्सैना, प्रदीप शर्मा, सुरेश चैधरी, नरायनलाल, रिनेश मिश्र, अंजली शर्मा, राधेश्याम रजक, रामवती माहौर, बबिता वर्मा, श्रीभगवान वर्मा, गुड्डी देवी, अंकित गौड, विजय वर्मा, महेश वर्मा, विमल वर्मा, सत्तो वर्मा, बेबी गौतम, मुकेश सोनी, रमेश राजपूत, धीरज जैन, सुनील पंडित, उत्तम गौतम, दुर्गेश वर्मा, दिनेश वाष्र्णेय, सचिन वर्मा, हनुमान गुरू के साथ-साथ सैकडों लाग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने