Top News

निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग/नोडल अधिकारी ने की शासन की प्रथामिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों तथा निर्माण कार्यो की समीक्षा

हाथरस। निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग/ नोडल अधिकारी जनपद श्री अनूप कुमार यादव ने आज कलक्ट्रेट सभागार में जनपद के शासन की प्रथामिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों तथा निर्माण कार्यो की समीक्षा की।

उन्होने प्रत्येक विभागों से उनके राजस्व वसूली के लक्ष्य के सापेक्ष की गयी वसूली की समीक्षा की। जिसके दौरान वसूली के लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। स्टाम्प विभाग तथा आबकारी विभाग द्वारा माह के सापेक्ष कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त की साथ ही लक्ष्य को समय से पूरा करने के लिये निर्देश दिये। वाणिज्य विभाग द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष वसूली पर सन्तुष्टि व्यक्त की। कृषि विपणन तथा विद्युत विभाग के द्वारा कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त की साथ ही लक्ष्य को समय से पूरा करने के लिये निर्देश दिये। इसके अलावा राजस्व न्यायालयों में छः माह पुराने व पांच वर्ष से अधिक समय से लम्बित वादों के निपटाने की प्रगति पर नाराजगी जाहिर किया तथा अगली बैठक में सभी लंबित केशो के निस्तारण करने के निर्देश दिये। उप जिलाधिकारियों से आय, जाति तथा निवास प्रमाण पत्रों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उनके निस्तारण में विलम्ब होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देंश दिया कि अगली बैठक में आय, जाति तथा निवास प्रमाण पत्रों से सम्बन्धित लम्बित वादों की स्थिति शून्य रहनी चाहिएं। आवेदको को समयावधि के अन्तर्गत सरकारी सेवायें उपलब्ध कराये। आईजीआरएस पर शिकायतों के समय से निस्तारण पर सन्तुष्टि व्यक्त की।

स्वास्थ्य विभाग से टीकाकरण, दवाओं, एम्बुलेन्स तथा जननी सुरक्षा योजना, दवाओं तथा एम्बुलेंस के आपात स्थिति पर समय से पहुचने की भी रिर्पोट ली। आवास विकास विभाग द्वारा जनपद में बनवाये जा रहे सरकारी भवनों जैसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो के भवनो के निर्माण को निर्धारित समयावधि में पूरा कराने के निर्देश दिये। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जा रही पूर्वदश्म छात्रवृत्ति, दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के लिये प्रात्त आवेदन पत्र की प्रगति रिर्पोट लिया तथा निर्देश दिया की तथा पिछली वर्ष की अपेक्षा कम आवेदन पर नाराजगी व्यक्त की। सामाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि  विधवा पेंशन की एक तथा वृद्धा अवस्था पेंशन की दो किस्तेे आ गयी है। शीघ्र वितरण किया जायेगा। द्विव्यागजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा आधार लिंक करने की प्रक्रिया में  तेजी लाने के लिए निर्देश दियें।

       प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चयनित लोगो तथा दिये गये अनुदान की कितनी राशि का वितरण किया जा चुका है के बारे में जानकारी ली। कृषि विभाग से बीज, कीटनाशक दवाएं तथा उर्वरको की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली साथ ही ऋण मोचन योजना के बारे में जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होने बीएसए से स्कूली ड्रेस, पुस्तको, जूते तथा स्कूल बैग के वितरण के बारे में जानकारी ली साथ ही निर्देश दिया कि शेष रह गये छात्रों को सामग्री का वितरण शीघ्र कर दें। शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिये कुछ विद्यालयों को निर्धारित कर माॅडल रूप देने के लिए कहा। विद्युत विभाग से ट्रान्सफार्मर की प्रतिस्थापना तथा जिले में लगाये जा रहें विद्युत मीटर तथा अन्य कार्याे के बारे में जानकारी ली। नगर पालिका द्वारा लगायी जा रही स्ट्रीट लाइट तथा एलईडी स्थानान्तरण में प्रगति तेजी लाने के निर्देश दिये।

     उन्होने निर्देश दिया कि बैठक में दियें गयें दिशा निर्देशो का अगली बैठक से पूर्व पालन करना सुनिश्चित करे। जनपद स्तर की समस्याओ का हल जनपद मे ही किया जाये छोटी छोटी समस्याये शासन स्तर तक नही पहुचनी चाहिये। यदि जनपद में नीतिगत स्तर पर समस्या हो तो अवगत कराये उसे दूर करने का प्रयास किया जायेगा।

     जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह नेे नोडल अधिकारी जनपद श्री अनूप कुमार यादव को आश्वासन दिया की बैठक में दिये गये निर्देशो का पालन किया जायेगा। साथ ही जनपद की समस्याओ का निस्तारण अपने स्तर पर ही किया जायेगा। समस्त विभागीय अधिकारिओं से नोडल अधिकारी जनपद के दियें गयें निर्देशो का कडाई से पालन करने को कहा यदि कार्यो को समय से पूर्ण नही किया गया तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

     तत्पश्चात नोडल अधिकारी जनपद श्री अनूप कुमार यादव ने कलैक्ट्रेट परिसर में बनाये जा रहें निर्माण कार्यो में रिकार्ड रूम का भौतिक निरीक्षण किया। वहां पर उन्होने फाइलो के रखने के लिए लगाये जा रहे रैक को फायरप्रूफ बनाने को कहा साथ ही रिकार्ड रूम में फर्श की सीलन पर चिन्ता जाहिर किया उन्होंने निर्माण कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था को कार्यो में गुणवत्ता तथा तेजी लाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व रेखा एस चैहान, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 अरविन्द कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह, एसडीएम हाथरस अरूण कुमार सिहं, एसडीएम शासनी अन्जुम बी, एसडीएम सादाबाद जयप्रकाश, एसडीएम सिकन्द्रराराऊ ज्योत्सना बंधु, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला अर्थ एवं साख्यिकी अधिकारी, सीएमओ, पीओ डूडा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सेवायोजन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, ईडीएम मनोज उपाध्याय एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने