Top News

कलेक्ट्रेट सभागार में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के तहत जिलास्तरीय जिला संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

हाथरस । उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के तहत जिलास्तरीय जिला संचालन समिति की बैठक दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे कुल 4 पीडित लोगों को मुआवजें के लिए संस्तुति की गयी।
    इस बैठक में जिला संचालन समिति स्तर पर लाम्बित 12 प्रकरण पर जिला संचालन समिति द्वारा विचारों परान्त कुल 3 प्रकरणों में पीडित सोनी (24 वर्ष) लाला का नगला कोतवाली हाथरस, श्रीमती रेनू (23 वर्ष) मीतई चन्दपा, तथा रचना (13 वर्ष) नवीपुर खुर्द कोतवाली हाथरस को नियमानुसार पाने पर मुआवजे के लिए संस्तुति की गयी। इसके अलावा नोडल चिकित्साधिकारी स्तर पर लाम्बित 4 प्रकरणों पर विचारोपरान्त कुमारी भारती (17 वर्ष) लाला का नगला कोतवाली हाथरस, को नियमानुसार पाने पर मुआवजे के लिए संस्तुति की गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोवेसन अधिकारी  तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने