Top News

युवा नेता तौहीद कुरैशी को बनाया गया कांग्रेस का सिकंदराराव विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष

सिकंदराराव। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर युवक कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने यशोदा भवन स्थित कार्यालय पर आयोजित एक बैठक के दौरान युवा नेता तौहीद कुरैशी को सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बनाये जाने की घोशणा की। जिसकी संस्तुति कांग्रेस जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित एवं सेवादल जिलाचीफ जगतवर्ती पाठक ने की थी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त विधान सभा अध्यक्ष तौहीद कुरैशी का फूलमालाऐं पहना कर जोरदार स्वागत किया।

  श्री कुरैशी ने कहा कि संगठन में मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उसका निर्वहन करते हुए पार्टी नेतृत्व की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। युवक कांग्रेस को बूथ लेबल तक मजबूत बनाया जायेगा।

  लोकसभा अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि युवा नेता राहुल गांधी कांगे्रस के राश्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं। उनके ऐजेण्डे में युवक कांग्रेस सबसे ऊपर है। पूरे देश में युवाओं को तबज्जो दी जा रही है। कांग्रेस से जोडने के लिए पहल चल रही है।

  कांग्रेस जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित ने कहा कि संगठन में हर स्तर पर युवाओं को भागीदारी मिल रही है। युवा पार्टी की रीढ है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाउपाध्यक्ष जहीरूद्दीन पीरजादा ने की तथा संचालन अखलाक भारती ने किया।

इस अवसर पर जगतवर्ती पाठक, नवेद अहमद खांन, डा. मुकेश चन्द्रा, इश्त्याक अहमद सैफी, हसीन खां, शाकिर कुरैशी, माशे अल्ला, अशोक गुप्ता, कृपेन्द्र सिंह, रिशी कुमार कौशिक, बसीम राईन, निखिलवर्ती पाठक, उद्देश गुप्ता, अभिशेक यादव, नवील अहमद, सिराज अहमद, अफजल कुरैशी, आदिल सैफी, विजय सक्सैना आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने