हाथरस। हलवाई खाना स्थित छोटे जैन मंदिर से निकाली गई श्रीजी की पालकी विमान यात्रा को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भारी भीड लगी हुई थी। पालकी शोभायात्रा में बडी संख्या में महिला और पुरूष नांचते व झूमते हुए चल रहे थे। श्री श्री 1008 श्री पाश्र्वनाथ जन्म जयंती महोत्सव एवं श्री पाश्र्वनाथ व महावीर स्वामी की प्रतिमा को वेदी में विराजमान करने के लिए पालकी विमान यात्रा में राजकुमार जैन और अंकित जैन द्वारा श्रीजी को विराजमान कराया गया था। प्रतिष्ठाचार्य बालब्रह्मचारी राकेश भईयाजी के सानिध्य में निकाली गई पालकी विमान यात्रा शहर के प्रमुख बाजारो में भ्रमण करते हुए हलवाई खाना स्थित श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर पहंुची जहां पालकी यात्रा का समाज के लोगों द्वारा आगवानी की गई। प्रतिष्ठाचार्य राकेश भईयाजी द्वारा पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में अभिषेक-पूजन के साथ-साथ शांति धारा करायी गई। तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन श्रीजी को अस्थायी वेदी में विराजमान कराया गया। शांतिधारा पवन कुमार जैन आईटीआई, राजेश जैन व वीरेन्द्र कुमार जैन द्वारा संयुक्त रूप से की गई। जबकि ध्वजारोहण लीलावती जैन टोंगिया माता रमेश चंद्र जैन टोंगिया व भावना जैन टोंगिया द्वारा किया गया। जप सकलीकरण अनुष्ठान के उपरांत नित्य नियम पूजन में बडी संख्या में लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में से राकेश जैन, वीरेन्द्र कुमार जैन लुहाडिया, राजेश जैन, अंकित जैन, पंकज जैन, अंकुर जैन, धर्मेन्द्र जैन, धीरेन्द्र जैन, वीरेन्द्र कुमार जैन, श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, धीरज जैन, मुकेश जैन, विजय जैन, जिनेन्द्र जैन सिम्पल, डिम्पल जैन, संजीव जैन भूरा, कमलेश जैन, सुधीर जैन, कैलाश चंद्र जैन, धन्य कुमार सौगानी, सौरभ जैन, नितिन जैन, निखिल जैन आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।