Top News

विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन, नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया उद्घाटन, शिविर में 250 मरीज देखे

हाथरस। कोटा रोड स्थित रवि क्लीनिक पर निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि आर. पी. एम. कालेज के चैयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता उमाशंकर शर्मा ‘लाॅर्ड साहब’ थे। शिविर में 250 मरीज विभिन्न बीमारियों से पीड़ित देखे गये। शिविर में आंखों के मोतियाबिन्द के निःशुल्क आपरेशन के लिये चयन कर दवायें वितरित की गईं। पैथोलाॅजी की जांचें भी कराई गईं।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने शासन व स्वयं के द्वारा इस प्रकार के शिविरों के आयोजन हेतु भविष्य में पूरी मदद करने का आश्वासन दिया और शिविर आयोजक डा. रवि चैधरी व नेत्र विशेषज्ञ डा. दीपक अग्रवाल व उनकी पूरी टीम की प्रशंसा की। उमाशंकर शर्मा लाॅर्ड साहब ने स्वास्थ्य के प्रति स्वयं सचेत रहने को कहा और आंखों की जांच समय-समय पर करानी चाहिये।
इस अवसर पर पदम सिंह अलवेला, प्रशान्त शर्मा, अनुज चैधरी, प्रवीन कुशवाहा, राहुल चैधरी, डा. दीपक अग्रवाल, रमाशंकर दीक्षित, अमित शर्मा, जीतू चैधरी, विनोद कुमार, डा. अशोक चैधरी, डा. मुनेश सारस्वत, डा. प्रगति शर्मा, शशांक, देव चैधरी, कुणाल पहलवान, राजेन्द्र रावत आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने