Top News

जिले की 9 सीटों में से 4 पर भाजपा का कब्जा

हाथरस। नगर निकाय के लिये आज आये चुनाव परिणामों में जिले 2 नगर पालिका व 7 नगर पंचायतों में से जहां सत्ताधारी पार्टी भाजपा के खाते में 4 सीटें आयी हैं वहीं 3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी धाक जमायी है तथा सपा व कांग्रेस के खाते में 1-1 सीट आयी है जबकि बसपा का खाता तो नहीं खुला लेकिन ज्यादातर सीटों पर बसपा ने कडी टक्कर दी है।
चुनाव परिणामों में आये नतीजों में हाथरस सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने बसपा प्रत्याशी ऋतु उपाध्याय को हराया है तो मुरसान में सपा प्रत्याशी रजनेश कुशवाहा ने निर्दलीय प्रत्याशी देशराज सिंह को शिकस्त दी है। सासनी नगर पंचायत में भाजपा के लालता प्रसाद माहौर ने बसपा प्रत्याशी मुहर सिंह को मात दी है। जबकि मैण्डू नगर पंचायत में निर्दलीय मनोहर सिंह आर्य ने बसपा प्रत्याशी डी.पी. सिंह कराटी शिकस्त दी है।
सिकन्दराराव तहसील के सिकन्दराराव पालिकाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की श्रीमती सरोज देवी ने भाजपा प्रत्याशी निर्मलदास को हराया है तथा पुरदिलनगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी नाजमा बेगम ने बसपा प्रत्याशी श्रीमती कैलाशी देवी को मात दी है तथा हसायन नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी वेदवती माहौर ने सपा प्रत्याशी को हराकर विजयश्री हासिल की है।
सादाबाद तहसील की सादाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रविकांत अग्रवाल ने बसपा प्रत्याशी रमेशचन्द्र गौतम को करारी शिकस्त दी है जबकि सहपऊ नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी विपिन वशिष्ठ ने बसपा प्रत्याशी भगवान सिंह को मात दी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने