Top News

भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई मुकुल उपाध्याय की पत्नी रितु उपाध्याय को 6026 वोटों से दी करारी मात, बसपा का बरसों पुराना किला ध्वस्त, बीजेपी कार्यकर्ता हर्ष से झूमे तो उपाध्याय समर्थकों व बसपाइयों के चेहरे की रौनक हुई उड़न छू

हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस के अध्यक्ष व सभासद के लिये हुए मतदान के बाद आज आये चुनाव परिणामों में भाजपा का फिर से परचम फहर गया है और भगवा छा गया है। पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा के आशीष शर्मा ने बसपा की श्रीमती ऋतु उपाध्याय को 6 हजार 26 वोटों से हराकर विजयीश्री हासिल की है तथा भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा की विजयी प्राप्त करते ही भाजपाईयों में भारी खुशी व उत्साह भर गया है। पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा की लगातार जीत का जलवा कायम है। इस बार चुनाव नतीजों में सबसे दिलचस्प बात यह रही कि जिन बूथों पर भाजपा को वोट की उम्मीद नहीं थी वहां पर भी इस बार कमल खिला है। भाजपा की जीत से भाजपाई जश्न में डूब गये है।
नगर पालिका परिषद हाथरस के अध्यक्ष पद हेतु आज सुबह 8 बजे से मतगणना स्थल एम.जी. पाॅलीटेक्निक में मतगणना शुरू हुई और वोटों की गिनती में पहले राउण्ड में जहां कुछ वोटों से बसपा ने बढत ली वहीं दूसरे राउण्ड में आते ही भाजपा ने बढत ले ली और अंत के तीसरे राउण्ड में भाजपा स्पष्ट रूप से विजयश्री प्राप्त कर ली। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा को जहां 23 हजार 400 वोट मिले वहीं बसपा प्रत्याशी श्रीमती ऋतु उपाध्याय को 17 हजार 3 सौ 74 वोट मिले और भाजपा प्रत्याशी ने 6 हजार 26 वोट से विजयश्री हासिल की है। भाजपा की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में भारी जोश व उत्साह दौड गया है और जीत के जश्न में डूब गये हैं।
मतगणना के बाद आये चुनाव परिणामों में सपा प्रत्याशी श्रीमती लता अग्रवाल को 6 हजार 582 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी रवि चैहान को 4 हजार 383 वोट, रालोद प्रत्याशी एस. जलालुद्दीन को 2 हजार 927 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी अजय भारद्वाज को 807 वोट, आप प्रत्याशी आकाश बग्गा को 126 वोट, मदनगोपाल को 209 वोट, अनिल कुमार 60 वोट, अवनेश 45, उमा चैहान 182, कृष्ण कुमार 504, नन्दकिशोर गौतम उर्फ हेता गुरू 353, नेत्रपाल सिंह 138, पपेन्द्र गौतम 363, प्रकाश 321, राजकुमार गुप्ता 39, ललितकांत 41, विष्णु कुमार वर्मा 181, वेदप्रकाश 128, सत्यपाल सिंह चैहान 42, सुन्दरी देवी 134, राजीव कुमार वाष्र्णेय 98 वोट मिले हैं जबकि नोटा को 94 वोट मिले हैं और कुल वोट 61 हजार 246 वोट पडे हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष हाथरस के लिये आये चुनाव परिणामों के बाद से अब जिले की राजनीति की दिशा जहां बदली नजर आयेगी वहीं जनता ने जिस उम्मीद व भरोसे के साथ भाजपा के सिर पुनः जीत का सेहरा बांधा है वह अब देखना होगा कि जनता की उम्मीदों पर कितना खरा साबित होगा और अब तो केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकारे हैं। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा की जीत में इस बार दिलचस्प बात यह देखने को मिली वह यह रही कि जिन बूथों पर भाजपा को उम्मीद नहीं थी उन बूथों पर भी कमल खिला और इन बूथों पर भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी व पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रभा सिंह का दलित बस्तियों में अभियान व प्रचार कामयाब रहा।
मतगणना को लेकर मतगणना स्थल एम.जी. पाॅलीटेक्निक पर जहां कडी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी वहीं भारी मात्रा में पुलिस-पीएसी तैनात थी तथा केवल पास धारकों को ही अन्दर जाने की अनुमति नहीं थी वहीं जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, पुलिस कप्तान सुशील घुले बार-बार घूमकर स्थिति पर नजर जमाये हुए थे। मतगणना स्थल के बाहर जमा होने वाली भीड को पुलिस फोर्स ने कई बार लाठियां फटकार खदेडा गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने