Top News

शादी समारोह में रिश्तेदार के पुत्र की मौत पर देखने जा रहे भाजपा नेता की कार को ट्रक ने रौंदा, 4 गम्भीर, घटनास्थल पर लगा जाम, पुलिस के छूटे पसीना

हाथरस। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मई स्थित गैस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर की गोली लगने से दर्दनाक मौत हो जाने पर उसका शव मैण्डू रोड स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर आने के बाद अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे भाजपा नेता व उनके रिश्तेदारों की कार को आरटीओ आॅफिस के पास एक बेकाबू ट्रक नेबुरी तरह से रौंद दिया जिससे कार सवार 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये और घायलों को उपचार हेतु रैफर किया गया है।
बताया जाता है शहर के आगरा रोड स्थित रविकुंज भट्टा वाली गली निवासी भाजपा नेता व जिला विकास निगरानी सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) के सदस्य ब्रजेश शुक्ला पुत्र विनोद शुक्ला आज दोपहर अपने रिश्तेदारों राहुल सारस्वत पुत्र श्यामसुंदर, दीपक सारस्वत पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण गोपी की नगरिया थाना महावन मथुरा तथा हिमांशु पुत्र हरीशंकर निवासी गांव सराय बहादुर एटा को अपनी कार स्विफ्ट डिजायर संख्या यूपी 86 पी 5454 में बिठाकर मैण्डू रोड स्थित आरटीओ आॅफिस के पीछे बने पोस्टमार्टम हाउस पर अपने रिश्तेदार के पुत्र की शादी समारोह में गोली लगने से हुई मौत के बाद उसे देखने व रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे।
बताया जाता है उक्त लोगों की कार जैसे ही आरटीओ आॅफिस के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार में आ रहे बेकाबू ट्रक ने उनकी कार को सामने से रौंद दिया जिससे कार जहां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई वहीं कार सवार उक्त चारों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये और बेकाबू ट्रक भी सडक पर ही पलट गया। ट्रक में बालू भरी हुई थी तथा घटनास्थल पर भारी हडकम्प मच गया और मौके पर भारी भीड लग गई।
घायलों को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया और इन सभी घायलों को अलीगढ रैफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना हाथरस गेट पुलिस भी पहुंच गई थी। सडक पर ट्रक के पलट जाने से हाथरस सिकन्द्राराऊ रोड पर भारी जाम लग गया और ट्रक को हटाने के लिए क्रेन आदि बुलाई जा रही थी जिससे कि जाम खुल सके।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने