हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। हालिया परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार भरचक प्रयास कर रही है। उन्हें विशेष संरक्षण देने के अलावा आत्मरक्षा के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को आगरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल सीनियर विंग की छात्राएं भी इस जागरूकता अभियान का हिस्सा बनीं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूल में एक वर्कशाॅप का अयोजन किया गया। हाथरस के एसपी घुले सुशील चंद्रभान की अध्यक्षता में छात्राओं को आत्मरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बातें बताई गईं। उन्हें सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा नंबर 1090 के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। श्रीचंद्रभान ने कहा कि लड़कियां अपने फोटो आदि व्यक्तिगत दस्तावेजों को सोशल मीडिया पर कतई साझा न करें। सहन करने से परेशानी और बढ़ती है। यदि कोई व्यक्ति छेड़खानी या परेशान करता है तो तुरंत 1090 नंबर डायल कर शिकायत दर्ज करें। विद्यालय की प्रिंसिपल रश्मि ग्रोवर ने स्कूल का मोमेंटो भेंट कर एसपी हाथरस का आभार व्यक्त किया। इस वर्कशाॅप पर विद्यालय की छात्राएं व शिक्षक मौजूद रहे।
हाथरस की हर खबर सीधे आप तक- www.hathraslive.com
हाथरस की हर खबर सीधे आप तक- www.hathraslive.com
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।