हाथरस/हसायन (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। केन्द्र व राज्य सरकार के निर्देश पर ब्लाक क्षेत्र में ओडीएफ किए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन गांव गांव टीमें भेजकर ग्रामीणों को खुले में शौंच न किए जाने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई जा रही है।शुक्रबार की देर शाम स्वच्छ भारत मिशन की ओडीएफ टीम के ब्लाक इंचार्ज एडीओं पंचायत फौरन सिंह यादव के नेतृत्व में ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश सिंह ने टीम के साथ गली मुहल्ले में कैडिंल जलाकर लोगों को जागरूक करते हुए घर घर जाकर लोगों को इज्जतघर का प्रयोग किए जाने की अपील करते हुए कहा कि हमारा गांव खुले से शौंच मुक्त होगा तभी गांव में तरक्की व बिकास की लहर आएगी।ओडीएफ टीम के सदस्यों ने ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश सिंह के आवास पर ग्रामीणों को एकत्रित करके खुले में शौंच न किए जाने व उनसे होने बाली परेंशानियों के बारे में बताया।ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि खुले में शौंच किए जाने से बातवारण दूषित होता है।उन्होने कहा कि जो भी ग्रामीण खुले में शौंच करने के लिए जाएगा।उस पर जुर्माना बसूला जाएगा।ओडीएफ टीम ने ग्रामीणों को शपथ दिलाकर खुले में शौंच न जाने व इज्जतघर का प्रयोग किए जाने की शपथ ग्रहण कराई गई।इस मौके पर पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह जादौंन,भूपेन्द्र सिंह,अनिल कुमार,योगेश कुमार किशन कुमार,लाखन सिंह,बबलू सिंह,सुभाष चन्द्र, जगदीश चन्द्र,गिरेन्द्र सिंह,रिंकू सिंह,सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।
हाथरस की हर खबर सीधे आप तक- www.hathraslive.com
हाथरस की हर खबर सीधे आप तक- www.hathraslive.com
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।