हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मैण्डू स्थित एक स्कूल के ताले चटका कर अज्ञात चोर बीती रात्रि को लाखों रूपये कीमत का सामान चोरी कर ले गये। घटना से कस्बा में खलबली मच गई है।
बताया जाता है कस्बा मैण्डू के नजदीक हाइवे किनारे स्थित केशव एजूकेशनल संस्थान के बीती रात्रि को ताले चटका कर लाखों रूपये कीमत के सामान एलईडी, इंवर्टर, बैटरी, डीबीआई रिकोर्डर, गैस सिलेण्डर, सिलिंग फेन व अन्य तमाम सामान को चोरी कर ले गये। घटना की आज सुबह स्कूल खुलने पर पता चली तो भारी खलबली मच गई और लोगों की मौके पर भीड लग गई।
घटना की रिपोर्ट हेतु स्कूल प्रिंसीपल अमृता सिंह लोधी ने थाना हाथरस जंक्शन में तहरीर दे दी है।
हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।