Top News

ताला तोडकर लाखों का माल पार, शादी में गये हुये थे परिजन, चोरों ने किया सामान व नगदी पर हाथ साफ

हाथरस/सासनी (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं निरंतर बढती जा रही है। पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकामयाब हो रही है। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोडकर उसमें  रखे लाखों रूपये और सामान चोरी कर लिया। पीडित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
शुक्रवार को कोतवाली में दी तहरीर में मंडी समिति के निकट गांव बिजहारी के माजरा नयू गोपालनगर में रहने वाले श्याम बिहारी उपाध्याय पुत्र मुरारीलाल ने कहा है वह अपने घर के निकट कुछ दूरी पर खाद बीज की दुकान करता है। गुरूवार की शाम करीब साढे आठ बजे वह दुकान को भलीभांति बंद कर अपने घर चला गया और वहां से अपने बच्चों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होेने घर का ताला ठीक प्रकार लगाकर चले गये। जब करीब बारह बजे लौटकर आए तो देखा घर का ताला टूटा हुआ है। और घर का सामान इधर-उधर अस्त-व्यस्त पडा है। यह देखकर घर का और सामान देखा तो अलमारी मंे रखे 3 लाख रूपये तथा एक जोडी पायजेब चांदी की और साथ में रखे एक पर्स से 7 हजार रूपये गायब है। यह देखकर श्याम बिहारी ने 100 नंबर पर पुलिस केा सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और चोरों के पगचिन्हों पर उन्हें तलाशने का काम किया। मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पीडित ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने