हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कलैक्ट्रट परिसर में राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन के तहत जनपद हाथरस में परिवार नियोजन में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने हेतु सारथी नामक प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जनपद में दिनांक 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2017 तक पुरूष नसबन्दी पखवाडा़ मनाया जाना है। जिसके तहत जनपद हाथरस के विवाहित पुरूषों को नसबन्दी के लिए प्रेरित किया जायेगा। उन्होंने कहा की सरकार के द्वारा परिवार नियोजन हेतु इसी तरह अनेक कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है। अतः जनपदवासी छोटा परिवार सुखी परिवार नामक अवधारणा अपने जीवन में लायें। जिससे बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगायी जा सकें।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया है कि जिला चिकित्सालय में कुशल एवं प्रशिक्षित सर्जन के द्वारा एन0एस0वी0 आपरेशन किया जाता है। यह सभी सेवाएं पुरूष नसबन्दी पखवाडे के अंतर्गत ‘बिना चीरा, बिना टांका’ की निःशुल्क सेवा का आयोजन प्रदेश के समान्त जनपदों के चिन्हित चिकित्सालयों मे किया जा रहा है। परिवार नियोजन को प्रोत्साहित करने हेतु एक नये प्रयास के तहत नसबन्दी कराने पर सरकार द्वारा पुरूष नसबन्दी पर 3000 रूपये, महिला नसबन्दी कराने पर 2000 रू0 तथा प्रसव पश्चात नसबन्दी कराने पर 3000 रू0 दिया जाता है।
- हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।