Top News

डीपीएस हाथरस फाईनल में

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। सीबीएसई संबद्ध डीपीएस हाथरस द्वारा आयोजित द्वितीय न्.14 इण्टर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमी फाइनल मैच में डीपीएस हाथरस ने आशादीप इण्टर काॅलेज मथुरा की टीम को 88 रनों से परास्त कर इस प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।
टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीपीएस हाथरस ने निर्धारित 25 ओवरों में 9 विकेट पर 163 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जिसमें जीशान के 30 राजीव के 16 शिवम पचैरी के 37 एवं शैलेन्द्र के 41 रन प्रमुख रहै। अक्षत सिंघल 40/3, भवेश गुप्ता 30/3, कृष्ण गर्ग 37/2 विकेट प्राप्त किए।
जवाब मे आशादीप की टीम शुरु से ही दवाब में रही और डीपीएस के कसी गेंदबाजी के आगे खुलकर रन नही बना सके। पूरे 25 ओवर खेलने के पश्चात भी मात्र 77 रन ही बना सके। वैभव सिंह ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। डीपीएस के कप्तान राघव वाष्र्णेय ने 21/2, शैलेन्द्र 6/2 व अभिषेक राणा 8/2 विकेट लेकर टीम को विजयी बनाया।
शैलेन्द्र को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के चलते प्रतियोगिता सचिव श्री मनीश मेहरोत्रा ने मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया। मैच में अनिल चैधरी व तरुण शर्मा  ने एम्पायरिंग करी व आकाश श्रोती ने स्कोरिंग करी।
कल प्रातः 09ः00 बजे से प्रतियोगिता का दूसरा सेमी फाइनल डीपीएस अलीगढ़ बनाम विद्या सागर के मध्य डीपीएस हाथरस के क्रिकेट ग्राउण्ड में खेला जाएगा।
- हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने