Top News

करंट से मजदूर की मौत

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कछपुरा में आज एक निर्माणाधीन मकान पर काम करते वक्त विद्युत करंट लगने से एक मजदूर युवक की दर्दनाक मौत हो जाने से भारी कोहराम मच गया।
बताया जाता है गांव कछपुरा में किशन सिंह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है और आज दोपहर मकान की दूसरी मंजिल पर कार्य के दौरान मजदूर करीब 25 वर्षीय जीतू पुत्र सतीशचन्द्र निवासी कस्बा मैण्डू काम करते वक्त लोहे की सरिया उठा रहा था तभी सरिया घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गई जिससे करंट लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया और युवक को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने