Top News

दाव पर लगी हुयी है पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की साख, जनता का फैसला आज

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम के लिए संदीप पुण्ढीर की रिपोर्ट )। जिला प्रसाशन की निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां पूर्ण हो गई है और पोलिंग पार्टियाँ अपने अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हो गई है। वही शान्ति पूर्ण मतदान कराने को लेकर पुलिस ने आरएएफ की कम्पनी के साथ शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला है। जनपद में मतदान की भी शुरूआत हो चुकी है। आपको बतादे की हाथरस में आज 11 नबम्वर 2017 को निकाय चुनाव को लेकर पहले चरण में मतदान होगा जिसे शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह कमर कसे हुए है। हाथरस नगर पालिका पर जहा बसपा के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर की साख दाव पर लगी है वही दूसरी ओर सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल की भी प्रतिष्ठा दाव पर है। इस बार हाथरस का निकाय चुनाव वडा ही रोचक बना हुआ है। यहां के राजनीति का बादशाह कहे जाने वाले पूर्व उर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की साख दाव पर लगी हुयी है। पहली बार किसी चुनाव में रामवीर उपाध्याय के पूरे परिवार को घर घर वोट मांगते देखा जा रहा है। कभी उनके बिल्कुल नजदीक से जुडे रहे आशीष शर्मा आज भाजपा से उनके सामने खडे होकर उनकी धज्जिया उखाड रहे हैं। चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन शहर की अंतिम जनसभा में आशीष शर्मा के दहाडते हुये शब्दो का शहर के लोगों में तेजी से असर दिख रहा है। इस बार तो लग रहा है कि यहां की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। लोगों में उपाध्याय परिवार के काफी नजदीक रहकर पूरा मेनेजमेंट संभाल रहे आशीष शर्मा के भाजपा से उनके सामने खडे होने के बाद से यहां की जनता में बदलाव की लहर दौडी है। जोरदार तरीके से आशीष शर्मा उपाध्याय परिवार के सामने खडे होकर उनके कई राज खोल रहे हैं। जनसभा में दिये गये उनके भाषण की काफी चर्चा हो रही है । शेर की तरह दहाडते हुये उनके यह शब्द ‘‘आदरणीय जनता के सामने विक्स लगाकर रोने वाले वफादारी ना सिखाये‘‘ जनता के गहन में गूंज रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि इस बार का चुनाव यहां की राजनीति का वादशाह कहे जाने वाले और उसके सामने आवाज उठाकर लोगों में लोकप्रियता पाने वाले सपा नेता दोनों को ही आईना दिखाने वाला है। और अगर जनता के मिजाज को टटोला जाये तो भाजपा के युवा प्रत्याशी और उपाध्याय परिवार से विद्रोह कर जोरदार तरीके से उनके सामने खडे आशीष शर्मा के नम्बर काभी बढत बनाये हुये हैं। उनकी जनसभा और रोड शो में उमडे विशाल जनसैलाव और उनके भाषण ने जहा जनता के बीच में जगह वनायी है तो वहीं विरोधियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।
- हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने