हाथरस/चंदपा (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। थाना चंदपा पुलिस ने चैकिंग दौरान एक किलो गाँजे के साथ एक नशा माफिया को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार चलाए जा रहे चुनाव सम्बन्धी चैकिंग अभियान के तहत एसआई महेश गौतम मय फोर्स के हाथरस रोड़ नगला भुस बृद्धआश्रम के पास चैकिंग कर रहे थे तभी हाथरस की तरफ से आ रही प्लेटिना मोटर साइकिल यूपी 86 एम 0048 को रोका और उसकी तलासी ली गई तो एक किलो गाँजे को देख पुलिस के होश उड़ गए। जब पुलिस ने आरोपी से शक्ति से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम सत्येन्द्र शर्मा पुत्र भूमिराज निबासी चंदपा जिला हाथरस बताया आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बाहर से गाँजा लाता है और अपनी दुकान पर पुड़िया बनाकर बेचता है जिसकी कीमत सौ रुपए है, वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी अपराधी किस्म का है जो कि पूर्व मैं 302 के मामले में मुरसान पुलिस द्वारा और चोरी में विजय नगर थाना गाजियाबाद, द्वारा जेल जा चुका है। चंदपा एस ओ विनोद कुमार ने बताया कि जेल भेज दिया है और बाकी की जाँच चल रही है।- हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।