Top News

निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी को लिया हिरासत में

हाथरस/मुरसान (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। नगर पंचायत मुरसान में आज अध्यक्ष व सदस्य पद हेतु हुए मतदान के दौरान पोलिंग बूथ के अन्दर निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी एवं निवर्तमान चेयरमैन देशराज सिंह को पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर करीब 2 घण्टे तक थाने में बिठाये रखा।
बताया जाता है आज सुबह मतदान के दौरान कस्बा जी.एस.ए.एस. इण्टर कालेज में बने पोलिंग बूथ पर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह व पुलिस कप्तान सुशील चन्द्रभान निरीक्षण करने पहुंचे थे तभी उन्हें पोलिंग बूथ के अन्दर निवर्तमान चेयरमैन एवं अध्यक्ष प्रत्याशी देशराज सिंह घूमते मिले तो जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले जाकर करीब 2 घण्टे तक बिठाये रखा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने