हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मार्गशीर्ष मास की शुक्ल बिहार पंचमी भगवान श्री सीताराम जी की विवाह पंचमी महोत्सव के अवसर पर मैथिली पद्धति से चित्रकूट के संतों की पावन सानिध्य में श्रीराम चरित मानस की संगीतमयी चैपाइयों के सुमधुर गायन के साथ कल 23 नवम्बर को मन्दिर श्री राम दरबार राम चैक पर कैलाशचन्द्र बूटिया परिवार श्रीराम दरबार प्रभातफेरी कीर्तन मंडल के तत्वावधान में सायंकाल 8 बजे आयोजित होने जा रहा है। इस अवसर पर श्रीरामजी स्वरूप चि. मनीष उपाध्याय एवं श्री सीताराम स्वरूप आयु. प्राची शर्मा का विधिवत पाणिग्रहण संस्कार भी भक्तों द्वारा किया जायेगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुये पं. भोलेशंकर शर्मा ने बताया कि अवधपुरी स्वरूप बड़े हनुमानजी मंदिर सती मंदिर हनुमान गली से सायंकाल 4 बजे चारों दूल्हा सरकार की बारात विभिन्न बाजारों में होती हुई भगवान श्री रामजी की जै-जैकार करती हुई बैण्डबाजों के साथ सायं 8 बजे मंदिर श्री रामदरबार राम चैक पर पहुंचेगी, जहां जनकपुरी का विशेष दर्शन होगा। बूटिया परिवार के मनोज बूटिया, दीपक बूटिया, संजीव बूटिया द्वारा बारात का स्वागत सत्कार के साथ श्रीराम श्री सीताजी का मंदिर प्रांगण में विधिवत ब्राह्मण कन्या एवं वर की भांवरों के साथ कन्या दान की रस्म पूरी की जायेगी।
इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत चित्रकूट के विद्वान आचार्य श्री शिवश्याम पांडेय द्वारा 20 नवम्बर से सायंकाल 6.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्री रामकथा के माध्यम से प्रारम्भ हो चुकी है। श्री राम दरबार मंदिर में प्रतिदिन ठाकुरजी के दिव्य श्रृंगारों का भी दर्शन कराया जा रहा है।कार्यक्रम में विशेष सहयोगी श्री राम दरबार प्रभातफेरी एवं गोवर्धन सेवा समिति के सभी भक्तजन एवं कैलाशचन्द्र बूटिया ने जनता जनार्दन से भगवान राजाधिराज अयोध्यानाथ श्री रामजी के विवाह में बारात में चलने का अनुरोध किया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।