Top News

मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप

हाथरस/सिकंदराराव। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बीती 24 अक्टूबर को अपने घर पर खाना खा रहा था तभी नामजद कोमल पुत्र घनश्याम, काला पुत्र महावीर, राजाराम पुत्र मोतीराम, अंकुल पुत्र पप्पू व निरंजन लाल, पीताम्बर सिंह निवासी गांव गिनोली किशनपुर एकराय होकर घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे बीच बचाब में आई उसकी नाबालिग भतीजी को नामजदों ने बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने में सफल रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने