हाथरस/सासनी। कस्बे से 2 किमी दूर आगरा अलीगढ़ राजमार्ग पर एबीजी हॉस्पिटल के समीप एआरटीओ को गुजरता देख कर अवैध रुप से पशुओ को भरकर ले जा रहे ट्रको ने रोड के किनारे रोक लिया। ट्रको को रोका देखकर आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीणो व राहगीरो ने जब इन ट्रको में भरे पशुओ को आवाज सुनी तो उन्होने ट्रको की तरफ दौड़ लगाई और देखा की इन ट्रक में भूसे की तरह पशु भरे हुये है कुछ पशु तो मर्णाशन्न स्थति में थे इस स्थति को देख कर ग्रामीणो को रोश आ गया और उन्होने इसकी सूचना अपने ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को फोन किया गया जिनकी सूचना पर पुलिस व उपजिलाधिकारी महोदया भी मौके पर पहुँच गई। पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में कर कोतवाली ले आई।
पशुओ से भरे ट्रको को ग्रामीणो ने पकड़ा
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।