Top News

कर्मयोग सेवा संघ ने सिकन्दराराव में अध्यक्ष हेतु भाजपा प्रत्याशी निर्मलदास को तथा पुरदिलनगर में अध्यक्ष पद के स्वतंत्र प्रत्याशी सुरेशचन्द्र आर्य को दिया समर्थन

हाथरस/सिकन्दराराव (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। कर्मयोग सेवा संघ ने जहां सिकन्दराराव में अध्यक्ष हेतु भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया है तो वहीं पुरदिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के स्वतंत्र प्रत्याशी को समर्थन दिया। सिकन्दराराव में संघ की एक बैठक भूतेश्वर कॉलोनी में भूतेश्वर मन्दिर पर आयोजित हुई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी निर्मलदास को समर्थन की घोषणा संस्थापक अध्यक्ष विवेकशील राघव ने की। भाजपा प्रत्याशी निर्मलदास द्वारा संगठन के संकल्प के साथ सहमति व्यक्त करते हुए कहा गया कि मैं सदैव संगठन की विचारधारा के साथ खड़ा रहूंगा। निर्मलदास ने सभी वरिष्ठों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि निर्मलदास योग्य, युवा और कर्मठ व्यक्ति हैं। नगर की नागरिक समस्याओं को निपटाने की दृष्टि से उनसे बेहतर विकल्प नहीं हो सकता। नगर की जनता निर्मलदास को जिताकर नगर के विकास का मार्ग प्रशस्त करे।

संस्थापन समिति सदस्य प्रदीप गर्ग ने कहा कि भाजपा द्वारा कई स्थानों पर टिकिट वितरण में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है जबकि सिकन्दराराव में सही प्रत्याशी को टिकिट दिया गया है.. इसलिए संगठन व्यक्तिगत आधार पर अपना समर्थन दे रहा है।

संरक्षक समिति सदस्य शिवदत्त उपाध्याय ने कहा कि के एस एस राष्ट्रवादी विचारधारा का सामाजिक संगठन है जो विलय में नहीं नीतिगत समर्थन और विरोध में विश्वास रखता है। हमारा समर्थन मुद्दों और व्यक्ति के आधार पर है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवानदास गुप्ता ने तथा संचालन प्रशांत विक्रम शाह ने किया। इस अवसर विनय पचैरी,  मुरारीलाल शर्मा एड., विपिन वार्ष्णेय, ब्रजेश वार्ष्णेय, चंद्रवीर सिंह, सोमेश यादव, उमेश कुमार,यदुवंशी दिनेश सिंह जादौन,  आशू राघव, कमलप्रताप सिंह, कृष्णा यादव, अमन गुप्ता, विकास राघव  सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद सभी ने नगर भ्रमण कर निर्मलदास के लिए वोट मांगें।

वहीं पुरदिलनगर में कर्मयोग सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष विवेकशील राघव ने संस्थापक समिति सदस्य विनय पचैरी ,प्रदीप गर्ग, उमेश शर्मा, प्रशाँत विक्रम शाह, दिनेश कुमार सिंह आदि के साथ पुरदिल नगर पहुँच कर स्वतंत्र प्रत्याशी श्रीमती अर्चना आर्य पत्नी श्री सुरेशचन्द्र आर्य के पक्ष में समर्थन की घोषणा की ।
 इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष ने कहा कि श्रीमती आर्य को समर्थन दलीय भावना से ऊपर उठकर उनके समाज कल्याण के ईमानदार संकल्प एवम स्वच्छ विकास नीति को दिया जा रहा है.. स्थानीय स्तर पर जनभावना श्रीमती आर्य के पक्ष में है। सभी कर्मयोगी श्रीमती आर्य को बहुमत से जिताएं। इस अवसर पर संघ की टीम ने ओमप्रकाश सिंह, सनी गौतम, सचिन दीक्षित, प्रशांत राघव, सतेंद्र सिंह, राजबहादुर आदि सहित दर्जनों कर्मयोगियों के साथ श्रीमती अर्चना आर्य के पक्ष में जनसम्पर्क किया।
- हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने