Top News

भाजपा प्रत्याशी आशीष व पत्नी गुंजा को घर-घर से मिला विजयश्री का आशीष

हाथरस। पालिकाध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा अपने लिए शहर के विभिन्न गली मौहल्लों व बाजारों में सघन जनसम्पर्क कर जहां वोट मांग रहे हैं जबकि शहर के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी पत्नी श्रीमती गुंजा शर्मा पूरी महिला मोर्चा की टीम के साथ घर-घर जाकर भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को बताकर अपने पति आशीष शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील कर रही हैं।
जनसम्पर्क अभियान के तहत भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी  आशीष शर्मा ने आज वार्ड 18 में सभासद प्रत्याशी संजय सक्सैना के साथ कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट, विजयनगर, विद्यापति नगर,     गांधी नगर, काका वाली गली, जागेश्वर, लालसा गली, भैरों मंदिर, रामलाल गंज, किशोर टाकीज, पुराना मिल आदि क्षेत्रों में जाकर वोट मांगे और लोगों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी का फूल मालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया गया।
जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने कहा कि मेरी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है और शहर की जनता का अपार आशीर्वाद मुझे मिला तो मैंने जो कहा है उसका मैं अक्षरशः पालन करूंगा और शहर में वह विकास कार्य कराये जायेंगे जिसका हाथरस की जनता को वर्षो से इंतजार है। उन्होंने कहा कि मैं अन्य लोगों की तरह गुमराह नहीं करूंगा। इस दौरान भाजपा नेता धीरज जैन, नीरज गोस्वामी, प्रदीप गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अमर सिंह पाण्डेय, प्रशांत शर्मा, प्रशांत मिश्रा, अमन जैन, नीरज वाष्र्णेय, राहुल सिंह, मुकेश कौशिक, नेहनूं पंडित, अजय सक्सैना, अमित कुशवाहा आदि तमाम लोग साथ थे।
भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा का मण्डी समिति स्थित सब्जी मण्डी में सब्जी व्यापारियों व हिन्दू जागरण मंच के       पदाधिकारियों द्वारा फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें आश्वस्त किया गया कि शहर का व्यापारी समाज उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूर्ण आशीर्वाद व वोट देकर विजयश्री दिलायेगा। स्वागत करने वालों में मनोज उपाध्याय, अनिल शर्मा, रामेश्वर दयाल वाष्र्णेय, अभिषेक रंजन आर्य आदि तमाम लोग शामिल थे।
भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के लिए उनकी पत्नी श्रीमती गुंजा शर्मा महिला मोर्चा की टीम के साथ दिन रात एक कर घर-घर जाकर वोट व आशीर्वाद मांग रही हैं और इस दौरान उन्हें घर-घर से पूरा आशीर्वाद व वोट मिलने का आश्वासन मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा की पत्नी गुंजा शर्मा ने आज शहर के बडा अईयापुर, छोटा अईयापुर, आवास विकास कालौनी आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर केन्द्र व सरकार की योजनाओं व नीतियों का प्रचार कर वोट व आशीर्वाद मांगा और भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी को बडी संख्या में समर्थन व वोट देने का लोगों ने वादा किया।
भाजपा प्रत्याशी की पत्नी श्रीमरी गुंजा शर्मा के साथ जनसम्पर्क अभियान में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अखिलेश गुप्ता, भाजपा नेत्री श्रीमती संध्या आर्य, नीलम शर्मा, सुनीता वर्मा, नूतन गौड, प्रभा सिंह, बुलबुल राना, रितु जैन, ममता कुशवाहा सहित दर्जनों महिलायें शामिल थीं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने