Top News

डीएम ने की सरकारी धान खरीद क्रय की समीक्षा, किसी भी धान केन्द्रो पर शून्य खरीद नही होनी चाहिए- जिलाधिकारी

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार सिंह ने जनपद में सरकारी धान खरीद क्रय की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि केवल 3 धान क्रय केन्द्रो पर धान खरीद हुयी है।
     जिलाधिकारी ने कहा की हमें हर हालत में अपने धान खरीद के लक्ष्य को पूरा करना है। कही पर भी शुन्य खरीद नही होनी चाहिए। ऐसे धान क्रय खरीद केन्द्र जहां पर निल खरीद हुयी वहा के केन्द्र प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा उपजिलाधिकारी अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर लें। आगामी बैठक में किसी भी धान केन्द्रो पर शून्य खरीद नही होनी चाहिए।
        अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रेखा एस चैहान ने निर्देश दिया की सभी केन्द्र्र प्रभारी अब अपने क्षेत्र में किसानो तथा प्रधानो से सम्पर्क करें। जिससे धान खरीद में तेजी आये। इसके अलावा जनपद हाथरस के कुल बोये गये धान का 25 प्रतिशत कम से कम धान खरीद में आना चाहिए। सरकार द्वारा धान खरीद के प्रचार प्रसार के लिये निर्देश दिये गये है। अतः व्यक्तिगत स्तर पर धान खरीद के लिए प्रयास करे। जिससे हम अपने लक्ष्य को समय से पूरा कर सके। आयुक्त महोदय अलीगढ मण्डल के द्वारा आगामी बैठक में धान खरीद की केन्द्रवार समीक्षा की जायेगी।
     इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक पीसीएफ, मण्डी सचिव आर पी शर्मा, जिला प्रबंधक/केन्द्र प्रभारी यू0पी0 एग्रों फौरन सिंह, केन्द्र प्रभारी राजनगर सुनील कुमार, विपणन निरीक्षण रकेश कुमार, निरीक्षक बार माप अनिरूद्व कुमार तथा प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम मनीष कुमार उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने