Top News

घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की लाश, ईलाके में सनसनी

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मुंशी गजाधर सिंह मार्ग पर एक मकान में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड लग गई।
बताते हैं थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मुंशी गजाधर सिंह मार्ग पर सादाबाद के एसडीएम के चालक जयप्रकाश का आवास है और उनकी करीब 40-45 वर्षीय पत्नी श्रीमती अनीता की आज अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने तथा लाश मिलने से भारी सनसनी फैल गई है तथा सूचना पाकर मौके पर जहां थाना पुलिस पहुंच गई वहीं मृतका के मायके वाले भी आ गये। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। समाचार लिखे जाने तक थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
 - हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने