Top News

सपा प्रत्याशी को मिल रहे अपार समर्थन से बढ़ी बैचेनी, लता-देवेन्द्र ने घर-घर जाकर मांगे वोट व आशीर्वाद

हाथरस। समाजवादी पार्टी की पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती लता अग्रवाल का शहर में सघन जनसम्पर्क अभियान जारी है और वह घर-घर जाकर जनता से वोट मांगकर आशीर्वाद ले रही हैं तथा उनके साथ जहां जनता की भारी भीड उमड रही है वहीं वह विजयश्री मिलने पर शहर का चहुंमुखी विकास कराये जाने का वादा कर रही हैं। सपा प्रत्याशी लता अग्रवाल के बढते जनाधार से अन्य दलों में भी बैचेनी होने लग गई है।
पालिकाध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी श्रीमती लता अग्रवाल ने आज अपने जनसम्पर्क अभियान के तहत शहर के नवीपुर कलां, शिव कालौनी, विभवनगर, रविकुंज आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर जहां वोट मांगे वहीं उन्हें जनता का भारी उत्साह व जोश देखने को मिला और उनका फूल मालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया गया तथा उन्हें विजयश्री का आशीर्वाद दिया।
इस दौरान जनसम्पर्क में सपा प्रत्याशी लता अग्रवाल के साथ शिवाली टाईगर, चै. अतीश टाईगर, रेनू अग्रवाल, मधु अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, रेखा वाष्र्णेय, सौरभ वाष्र्णेय, लक्ष्मी दिवाकर, डिम्पी राना, प्रदीप राना, ब्रजेश गौतम, ललित, किशन राना, साकेत, अमित कुशवाहा, डीके चैहान, जय अग्रवाल, मधु वाष्र्णेय, सुशीला वाष्र्णेय, मनीषा वाष्र्णेय, नेहा वाष्र्णेय, प्रकाश अग्रवाल, रिंकू ठाकुर, सरिता बघेल, दुर्गेश नंदिनी गुप्ता, पूरन सिंह कुशवाहा आदि तमाम लोग व महिलायें शामिल थे।
इधर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी लता अग्रवाल के पति पूर्व विधायक देवेन्द्र अग्रवाल भी चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभालते हुए विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनसम्पर्क कर घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं और लता अग्रवाल को जिताने की अपील कर रहे हैं। पूर्व विधायक देवेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि लता अग्रवाल को मिल रहे अपार जनसमर्थन से विरोधी दलों में खलबली मची हुई है और वह चुनाव में विजयश्री प्राप्त करेंगे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने