हाथरस/मुरसान (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। थाना मुरसान इलाके के किला से मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग ने मुरसान पुलिस के सहयोग से निकाय चुनावो में वोटरों को लुभाने के लिए लाई गई हरियाणा प्रदेश की 41 पेटी शराब के साथ दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। आपको बता दे प्रदेश में निकाय चुनावो की घोषणा होने के बाद नगर पालिका, नगर पंचायत और बार्ड सभासदों ने अपनी अपनी जीत के लिए साम, दाम, दण्ड भेद अपनाना शुरू कर दिया है और बाहर से शराब मंगाना शुरू कर दिया है। वही आबकारी इन्स्पेक्टर हुकुम सिंह ने बताया की जिला अधिकारी महोदय के निर्देशन में लगातार छापेमारी की जा रही है और मुरसान में पकड़ी गई शराब हरियाणा प्रांत की है जिसकी कीमत 3 लाख के लगभग है।
- हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com
- हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।