हाथरस/हसायन (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। कोंतवाली में तैनात एक सिपाही डयूटी पूरी करने के बाद कस्बा से एक लडकी के बिवाह समाोह में शामिल होने के लिए सलेमपुर स्थित एक मैरिज होम में पहुंचा तो कस्बा के कुछ युवकों ने सिपाही के साथ नशें में धुत होकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की।जिससे शादी समारोह में काफी हंगामा हो गया।हालांकि पुलिसकर्मी ने इस संबध में कही पर भी घटना की शिकायत नही की है।इस सबंध में एसओं प्रबीण कुमार सिंह का कहना है कि उन्हे इस घटना के बारें में कोई जानकारी नही है।वह अपने स्तर से मामलें की जानकारी करेंगे।जानकारी के अनुसार कस्बा से गुरूवार को एक व्यक्ति की पुत्री की शादी सलेमपुर स्थित मैरिज होम में शादी समारोह आयोजित था।बताते है कि उक्त लडकी के भाई ने कोतवाली में तैनात सिंपाही को निमत्रंण भी दिया था।सिपाही अपनी डयूटी पूरी करने के बाद शादी समारोह में पहुंचा तो रात्रि दस बजे के करीब कस्बा के एक युवक ने चैकिंग के दौरान चालान कांटे जाने से खफा होने के बाद शादी में पहुंचे सिपाही से खुन्नश निकालते हुए गाली गलौज कर हाथापाई कर डाली।सिपाही के साथ मारपीट होती देख शादी में हंगामा हो गया।कुछ लोगों ने सिपाही को जैसे तैसे युवक के चुंगल से बचाकर दूर किया तब कही जाकर मामला शांत हुआ।सिपाही द्वारा घटना की शिकायत पुलिस से न करना कस्बा में काफी चर्चा का विषय बना रहा।
- हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com
- हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।