हाथरस/हसायन (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)।कस्बा के मौहल्ला किला खेडा में शुक्रबार की दोपहर 12 बजे के लगभग कस्बा के मौहल्ला किशन के एक युवक ने शराब के नशें में धुत होकर भाजपा प्रत्याशी के एक समर्थक के घर के सामने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिए जाने पर काफी हंगामा हो गया।इस सबंध में भाजपा प्रत्याशी के समर्थक द्वारा घटना की सूचना कस्बा के भाजपा प्रत्याशी व अन्य लोगों को दी।इस सबंध में उक्त समर्थक की पत्नी द्वारा डायल 100 पर काॅल किए जाने के बाद भी किसी ने काॅल रिसीव नही की गई।शरावी युवक के परिजनों के आ जाने के बाद शराबी को घर ले जाने पर मामला शांत हुआ।जानकारी केे अनुसार बालकिशन अग्रबाल पुत्र श्यामबिहारी अग्रबाल निवासी मौहल्ला किला खेडा शुक्रबार की दोपहर को अपने घर पर बने गोदाम पर बैठे हुए थे।तभी कस्बा के मौहल्ला किशन के एक युवक ने बाल किशन अग्रबाल के साथ गाली गलौज करते हुए बोरे में भरकर ले जाए जाने की धमकी दिए जाने पर हंगामा हो गया।बाल किशन अग्रबाल ने अपने भाजपा प्रत्याशी के पति चन्द्रप्रकाश माहौर,बसंत स्वर्णकार,राहुल वाष्र्णेय,कैलाश पंडित बिष्णू वाष्र्णेय,दुर्गाप्रसाद यादव,सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं को घटना की जानकारी देकर अपने गोदाम/घर पर बुला लिया।भाजपा कार्यकर्ताओं के आने के बाद भी शराबी ने जमकर हंगामा मचाया।थोडी ही देर बाद शराबी के परिजनों के आने के बाद ही हंगामा शांत हुआ।
- हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com
- हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।