Top News

मोबाइल टावर से लाखों की बैटरियां चोरी

हाथरस/सिकंदराराव (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुगलगढ़ी में लगे इंडेक्स मोबाइल कम्पनी के टावर से बीती रात्रि को अज्ञात चोर लाखों रूपये कीमती की बैटरियों को चोरी कर ले गये। और चोरों के बैटरी चोरी कर ले जाने से उक्त मोबाइल टावर की सप्लाई ठप्प हो गई है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव मुगलगढ़ी में इंडैक्स मोबाइल कम्पनी का मोबाइल टाबर लगा है और उक्त मोबाइल टावर की बीती रात्रि को अज्ञात चोर लाखों रूपये कीमत की 24 बैटरी पार कर ले गये। घटना की आज सुबह जब पता चली तो पूरे क्षेत्र में भारी खलबली मच गई और सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रिपोर्ट के लिए कोतवाली में तहरीर टावर के टेक्नीशियन ताजु द्दीन पुत्र यामीन मोहमद निवासी अलीगढ़ ने दी है।
हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने