हाथरस/सिकंदराराव (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। नोयडा में एक प्राइवेट कम्पनी में कार्य करने वाले युवक व युवती बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौटते समय आज दोपहर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित जीटी रोड पर उनको एक ट्रक ने पीछे से रौंद दिया जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।
कस्बा के जीटी रोड स्थित एलआईसी ऑफिस केपास नोयडा से आ रहे बाइक सवार महावीर पुत्र मुन्ना लाल व 17 वर्षीय लक्की पुत्री हासिम अली निवासी गांव बुहार नगला थाना कायमगंज एटा को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने रौंद दिया जिससे घटना स्थल पर ही किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई । घटना की खबर से खलबली मच गई और पब्लिक ने घटना के बाद ट्रक को मौके पर पकड़ लिया वहीँ मौका पाकर चालक भाग जाने में सफल रहा ।
मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने मृतक किशोरी के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। बताया जाता है कि युवक व् किशोरी नोयडा में एक प्रा. कंपनी में कार्य करते हैं तथा आज अपने घर लौट रहे थे।
हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।