Top News

मैण्डू से नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी नीतूसिंह बोलीं- जनता का आर्शवाद मिला तो मैण्डू का होगा कायाकल्प

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी ने मेरी पत्नी श्रीमती नीतू सिंह को मैण्डू नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है तथा जनता का आर्शीवाद मिलने पर कस्बा मैण्डू क्षेत्र का जहां सर्वागीण विकास कराया जायेगा वहीं रेलवे फाटक को खुलवाने तथा गरीब असहाय महिलाओं के लिये जच्चा-बच्चा अस्पताल भी खुलवाया जायेगा।
उक्त बातें आज तहसील सदर पर पर्चा खरीदने जा रहे  जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार उर्फ संजय व उनकी पत्नी एवं समाजवादी पार्टी से मैण्डू नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती नीतू सिंह ने बातचीत में कहीं। सपा की अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्रीमती नीतू सिंह ने कहा कि सपा के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुझ पर विश्वास व भरोसा कर प्रत्याशी बनाया है और वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने को दिन-रात मेहनत कर सफलता प्राप्त करेंगी। उन्होंने कहा कि मैण्डू में अभी तक अन्य चेयरमैनों ने वहां की भोली भाली जनता को खूब छला व गुमराह किया है। लेकिन अब मैण्डू में ऐसा नहीं होगा और सिर्फ और सिर्फ विकास होगा।
जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार उर्फ संजय ने कहा कि मैण्डू नगर पंचायत में अभी तक कोई ऐसा विकास कार्य नहीं कराया गया है जिसका जनता को कोई लाभ हुआ हो। लेकिन मैण्डू की सम्मानित जनता ने उनकी पत्नी श्रीमती नीतू सिंह को अपना आर्शीवाद देकर विजयश्री दिलायी तो वहां विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि मैण्डू नगर पंचायत क्षेत्र को जहां साफ-सफाई में नीट एंड क्लीन बना दिया जायेगा वहीं पूरे कस्बा में प्रत्येक खंभा पर सोलर लाइटें लगवायी जावेंगी जिससे कि पूरा कस्बा रात भर जगमगाता रहे। पूरे कस्बा में सार्वजनिक शौचालयों का भी निर्माण कराया जावेगा और बिजली पानी की समस्या का समाधान होगा।
जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार उर्फ संजय ने कहा कि मैण्डू की जनता कस्बा में प्रवेश के मुख्य मार्ग पर रेलवे द्वारा फाटक   बंद किये जाने से परेशान है लेकिन हम रेल मंत्री से मिलकर जनता की ज्वलंत समस्या को उठायेंगे और फाटक को खुलवाने के जहां भरसक प्रयास किये जायेंगे वहीं महिलाओं की सुविधा हेतु व आमजनों के स्वास्थ्य उपचार हेतु व जच्चा-बच्चा अस्पताल खुलवाने के प्रयास किये जायेंगे।
मैण्डू की सपा प्रत्याशी श्रीमती नीतू सिंह ने आज अपना अध्यक्ष पद का पर्चा खरीदा है और वह कल नामांकन दाखिल कर सकती हैं। बातचीत के दौरान मैण्डू के सपा नगराध्यक्ष वासित राजा, नरेश कुमार बेधड़क, इशरत हुसैन, दाताराम आदि तमाम लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने