Top News

नीलगाय पर की फायरिंग, घायल

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास पर गांव लहरा के पास अज्ञात लोगों द्वारा नीलगाय पर फायरिंग कर छर्रे मारकर घायल किये जाने की खबर से खलबली मच गई और मौके पर वन विभाग व पुलिस तथा गौ सेवक पहुंच गये और नीलगाय को उपचार हेतु आगरा भिजवाया।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा बाईपास के पास आज सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने एक नीलगाय पर फायरिंग कर उसे छर्रे मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया तथा उक्त नीलगाय के घायल पडे होने की सूचना भाजपा गौवंश प्रकोष्ठ के प्रांतीय सदस्य शिवशंकर गुलाठी को मिली तो वह तत्काल वहां पहुंच गये और वन विभाग व पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया तथा वन विभाग की टीम नीलगाय को ट्रेक्टर में लादकर जहां पशु अस्पताल ले जाया गया वहीं नीलगाय को उपचार हेतु आगरा में पशु व जानवरों के अस्पताल कीठम झील भिजवाया गया है।
गौवंश प्रकोष्ठ के प्रांतीय सदस्य शिवशंकर गुलाठी ने बताया कि वन्य जीवन व जानवरों के उपचार हेतु आगरा को कीठम झील स्थित अस्पताल में उपचार व उनके रहने आदि की सभी व्यवस्थाये हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने