हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। पालिकाध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आज भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, भाजपा नेत्री संध्या आर्य, हि.जा.म. की विभाग संयोजिका सुनीता वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने चामड गेट, जलेसर रोड, बलराम कालौनी, श्याम नगर आदि मौहल्लों में घर-घर जाकर वोट मांगे और केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिला नेत्रियों ने घर-घर जाकर भाजपा का अलख जगाया और भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने और हाथरस से परिवारवाद की राजनीति को उखाड फेंकने की अपील की। उक्त मौहल्ले की गृहणियों ने भाजपा की महिला नेताओं को पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया।इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा की बहन नीलम शर्मा, कामना शर्मा, मीरा कश्यप, नूतन शर्मा, गीता जैन, रजनी कुशवाहा, रितु जैन, ममता कुशवाहा, रेखा शर्मा, सीमा देवी, राजरानी आदि महिलायें उपस्थित रहीं।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।