Top News

सगे भाईयों की मैटाडोर से कुचलकर हुयी दर्दनाक मौत

सिकन्दराराव/हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के कासगंज रोड पर आज अगसौली चैराहे के पास बाइक सवार दो सगे भाईयों को एक आयशर कैण्टर मैटाडोर ने बुरी तरह से रौंद दिया जिससे दोनों भाईयों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई तथा घटना से परिजनों व पूरे क्षेत्र में भारी कोहराम मच गया है।
बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव चित्तरपुर निवासी करीब 32 वर्षीय गिर्राज व इसका छोटा भाई करीब 25 वर्षीय धीरज पुत्रगण दुर्ग सिंह आज अपनी एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी कासगंज रोड स्थित अगसौली चैराहा पर तेज रफ्तार में आ रही एक आयशर कैण्टर मैटाडोर के अज्ञात चालक ने बड़ी ही लापरवाही से उक्त बाइक सवार दोनों भाईयों को रौंद दिया जिससे दोनों भाईयों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तथा घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।
घटना की सूचना पाकर मृतक भाईयों के परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर आ गये जबकि सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जहां दोनंों भाईयों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है वहीं पुलिस ने उक्त मैटाडोर का पीछाकर उसे पकड़ लिया है लेकिन गाड़ी का चालक भाग जाने में सफल रहा। उक्त घटना से पूरे क्षेत्र व मृतकों के परिजनों में भारी कोहराम मचा हुआ है और पूरा गांव शोक मग्न है।
- हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने