Top News

क्षत्रिय महासभा की बैठक 9 को

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)।  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा बैठक का आयोजन आगामी 9 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से मैंडू रोड स्थित क्षत्रिय धर्मशाला पर किया जा रहा है। जिसमें क्षत्रिय शिरोमणी वीर महाराणा प्रताप जी की शोभायात्रा में क्षत्रिय बंधुओ द्वारा किये गये सहयोग करने वाले सभी क्षत्रिय बंधुओं का आभार व्यक्त  करते हुए सभी को आभार पत्र व प्रशस्ति पत्र भेंट किये जायेंगे।
उक्त जानकारी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह राघव ने देते हुये समस्त क्षत्रिय समाज के सभी भाई बहनों से अनुरोध किया है कि बड़ी संख्या मे पहंुच कर आयोजन को सफल बनायें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने