Top News

पुलिस ने 1 लाख रूपये के इनामी बदमाश विनोद जाट को किया गिरफतार, शातिर पर 1 दर्जन से अधिक लूट के मुकदमें हैं दर्ज


  • 1 माह पूर्व सादाबाद थाना क्षेत्र में चांदी व्यापारियों से की थी 8 लाख की लूट

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। पुलिस ने 1 लाख रूपये के इनामी बदमाश विनोद जाट को गिरफतार कर एक बड़ी  सफलता हासिल की है। शातिर बदमाश विनोद जाट पर 1 दर्जन से अधिक लूट के मुकदमें दर्ज हैं। बीते 1 माह पूर्व सादाबाद थाना क्षेत्र में चांदी व्यापारियों को अपना शिकार बनाकर उनसे 8 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था। तभी से पुलिस इस शातिर को दबोचने के लिए प्रयासरत थी। कोतवाली सदर इलाके के रूई की मंडी पुलिस ने शातिर की घेराबंदी कर उसे गिरफतार कर लिया। पुलिस ने बदमाश विनोद जाट से 1  स्कारपियों कार, 1 पिस्टल, 15 कारतूस, 60 हजार रूपयोंभी बरामद किये हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने